पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइलों का डिस्पोजल समय से करें: डीईओ

फाइलों का डिस्पोजल समय से करें: डीईओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग से संबंधित फाइलों का निपटारा अब त्वरित गति से हो सकेगा। इसके लिए कार्यालय के कर्मियों के बीच विभागीय कार्यों का बंटवारा करते हुए समय पर कार्यों को निपटाने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सह क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक रजनीकांत वर्मा के कार्यालय में बैठक कर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। श्री वर्मा ने कार्यालय में भेजी गई फाइलों को रिसीव करने के बाद स्पीडी कार्रवाई करते हुए इन्हें 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

समय पर फाइलों के डिस्पोजल को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ गहन समीक्षा की इसके बाद फाइलों का निपटारा समय पर सुनिश्चित कराने के लिए योग्यता के अनुरूप कर्मियों के बीच कार्यों का आवंटन करने का निर्देश दिया। किस विभाग के कार्य को किस कर्मी के द्वारा हैंडल किया जाएगा इसके लिए कार्यों की जिम्मेदारी का आवंटन कर दिया।

केवल पत्राचार से नहीं चलेगा काम

बैठकके दौरान श्री वर्मा ने उच्च न्यायालय, सूचना अधिकार जिला प्रशासन से प्राप्त सभी प्रपत्रों के ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट से संबंधित वैसे सभी मामले जिसके लिए उपायुक्त अथवा निदेशालय के अनुमोदन की आवश्यकता है के निष्पादन ससमय करने के लिए व्यक्तिगत अभिरूचि लेने के लिए कहा गया। इस संबंध में केवल पत्राचार कराना अपर्याप्त माना जाएगा।

बनेगा मूवमेंट रजिस्टर

बैठकमें फाइलों के मूवमेंट के लिए रजिस्टर मेंटेन करने पर जोर दिया गया। कौन सी फाइल को कहां भेजा गया है इसकी जानकारी स्पष्ट रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया। श्री वर्मा ने अवकाश की अवधि के समाप्त होने के बाद पेंडिंग फाइलों की स्थिति विभागीय कार्यों के आवंटन से संबंधित जानकारी भी जिला शिक्षा पदाधिकारी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को उपलब्ध कराने के लिए कहा कर्मयों के िपरफॉर्मेंस एप्रेजल बनाने के लिए फाइलों को उपलब्ध कराने के लिए कहा।