पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूरा देश सिमटा अपने जिले में

पूरा देश सिमटा अपने जिले में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसहित गांव देहात धीरे-धीरे पूजा मय होते जा रहे हैं। इस बार भी जिले में एक से बढ़ कर एक पंडाल बनाए गए हैं। इस बार भी दुर्गा पूजा में देश के प्रसिद्ध स्थलों, स्मारकों, मंदिरों आदि मॉडल चाईबासा सहित विभिन्न जगहों पर बनाए जा रहे हैं। दुर्गा पूजा समिति पुलहातु में इस बार भक्तों को पंडाल तथा मूर्ति का भव्य रूप देखने को मिलेगा। समिति इस बार नई सोच ले कर आई है। इस वर्ष भक्तों को धर्मग्रंथों से निर्मित पूजा पंडाल दिखेगा, जो धर्म पुस्तक संग्रहालय का प्रतिरूप होगा। पंडाल की ग्राफिक्स खन्ना ग्राफिक्स के द्वारा बनाई गई है। सूरज खन्ना द्वारा बनाई गई ग्राफिक्स के कारण पंडाल 2 डी 3 डी में दिखेगा साथ ही इस बार अर्धनारीश्वर के रूप की मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई जा रही है। इस प्रतिमा पर 80000 रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पिछले 13 वर्षों से सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा का पुरस्कार दुर्गा पूजा समिति पुलहातु के नाम रहा है।

दिखेगासौ फीट का टाइटेनिक जहाज

नवयुवकसंघ दुर्गा पूजा समिति, गुटूसाई तुरीटोला कल्याणपुर में दुर्गाेत्सव के अवसर पर इस बार टाइटेनिक जहाज का विशाल स्वरूप (लगभग सौ फीट ऊंचा) दिखेगा। श्रद्धालु इस बार चढ़कर पानी जहाज का आनंद ले पाएंगे। चाईबासा का वर्मा टेंट हाऊस इस पंडाल को बंगाल के कारीगरों के द्वारा बनवा रहा है।

पूजा पंडालों का निरीक्षण करती नप अध्यक्ष नीला नाग।

बड़बिल : बड़बिलएसडीपीओ अजय प्रताप ने सोमवार को क्षेत्र की पूजा समितियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में क्षेत्र की 10 दुर्गा पूजा समितियों के लोग मौजूद थे। इनमें कलिंगनगर दुर्गा पूजा समिति, भद्राशाही दुर्गा पूजा समिति, ठाकुरानी दुर्गा पूजा समिति, बड़बिल दुर्गा पूजा समिति प्रमुख हैं। बैठक में फैसला लिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा में महिला सुरक्षाकर्मियों को लगाया जाएगा। शराब पी कर उत्पात मचाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

किरीबुरू: किरीबुरूबैंक मोड़ में इस बार 3 लाख रुपए की लागत से भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। इस तरह मेघाहातुबुरू दुर्गा पूजा पंडाल की लागत राशि लगभग ढाई लाख है। इस वर्ष भी दोनों पूजा पंडालों के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। जिसे रात के समय देखने के लिए आसपास से हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

गुवा:1937पूजा होती है विवेक नगर में और इसे धार्मिक रूप से काफी अहम