सेल के डॉक्टर प्रेमिका को उम्रकैद
चाईबासा | प्रधानजिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय ने सोमवार को स्टील अॅथारिटी आॅफ इंडिया लि. (सेल) के डाॅ शरद सोरेंग हत्याकांड के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सेल किरीबुरू अस्पताल के डाॅ अरविंद कुमार मृतक (डॉ सोरेंग) की प|ी निशि रानी केरकेट्टा पर हत्या का आरोप है। न्यायालय ने डॉ अरविंद पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामला 22 मई 2012 का है। डाॅ सोरेंग की प|ी ने ही किरीबुरू थाना में डाॅ अरविंद कुमार के विरुद्ध पति की हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का निकला था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि डाॅ अरविंद और निशि रानी के बीच प्रेम था। डाॅ सोरेंग को इसकी खबर थी। हत्या के दिन डाॅ सोरेंग को डाॅ अरविंद ने अपने क्वार्टर में बुलाया था। वहां दोनों के बीच इस मुद्दे पर विवाद हुआ था। डाॅ अरविंद ने उनकी हत्या कर दी थी। - शेषपेज 15 पर