सिवरेज सिस्टम होगा दुरुस्त
शहरमें सीवरेज ड्रेनेज सिस्टम दुरूस्त होगा। नगर पर्षद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सीवरेज -ड्रेनेज योजना के तहत शनिवार को सर्वे का काम शुरू कर दिया गया। तीन सदस्यीय टीम इस योजना का डीपीआर तैयार करने के लिए सर्वे कर रही है। सर्वे का काम अगले पंद्रह दिनों तक चलेगा। इसके तहत सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। साथ ही नालियों की स्थिति में सुधार भी की जाएगी। सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से हानिकारक तत्व को नष्ट कर प्रदूषण फैलने से रोकने के उपाए किए जाएंगे। सर्वे के पहले दिन नगर पर्षद के टैक्स कलेक्टर इंजीनियरों ने टीम को नप की सीमा का निरीक्षण करवाया। साथ ही शहर का नक्शा भी उपलब्ध कराया है। वहीं टीम के सदस्यों ने करीब 10 वर्ग किमी में फैले नप क्षेत्र का टोटल स्टेशन जीपीए सिस्टम आदि के उपकरणों से लेबल कोडिनेट के साथ हर नाले सड़क का सर्वे किया।