पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक लूट कांड का आरोपी गया जेल

बाइक लूट कांड का आरोपी गया जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| मुफ्फसिलथाना पुलिस ने 19 जून 2012 को पंड्राशाली ओपी स्थित सांगा जाटा के पास हुए मोटरसाइकिल लूट कांड के आरोपी जहीर खान को सरायकेला जेल से चाईबासा कारा भेज दिया है। इस संबंध में सरायकेला थाना क्षेत्र के टांगरानी निवासी राजदेव शेखर ने तीन लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया कि 19 जुलाई को वह अपनी प|ी के साथ चाईबासा से अपने घर बाइक से जा रहे थे। इस दौरान सांगाजाटा के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने पीछा करते हुए सांगा जाटा के पास ओवरटेक करने के बाद रुकवाया और एटीएम कार्ड, 1000 रुपए, प|ी के गले से सोने की चेन, झुमका और बाइक लूट ली। पुलिस ने रादेव की निशानदेही पर इन लुटेरों में से जहीर खान की शिनाख्त कर ली है।