एसआर रूंगटा ग्रुप बना किक्रेट टूर्नामेंट का विजेता
23वींबीएल नेवटिया 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को एसआर रूंगटा ग्रुप ने फ्रेंडस क्लब चाईबासा को 7 विकट से पराजित कर विजेता बना। बिरसा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने करते हुए फ्रेंडस क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 181 रन बनाए। टीम के आयुष ने शानदार 48 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में विमलेश ने 46, इन्द्रनील ने 41 रन एवं शुभम ने 24 रन बनाए। हृदयानंद सिंह को 3 वसीम, जयंत, विकास एवं कौशल सिंह को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में एसआर रूंगटा ग्रुप ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 182 रन बनाकर लक्ष्य को अासानी से प्राप्त कर लिया। रूंगटा ग्रुप के अविनाश ने शानदार 103 रनों की शतकीय पारी खेली। अजय मधुकर 34 रन, जयंत सोनू 18 हृदयानंद ने 16 रन बनाए। फ्रेंडस क्लब के रोहन, विकास शाहिल ने 1-1 विकेट लिया। मैच के समाप्ति के बाद विजेता एवं उपविजेता टीम को उपायुक्त अबूबकर सिद्दीक पी एवं क्षेत्रीय उपशिक्षा निदेशक सह जिला शिक्षा पदाधिकारी रंजनीकांत वर्मा ने ट्रॉफी के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किया।