पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेस्ट चार्जिंग के बाद चालू होगा पावर ग्रिड

टेस्ट चार्जिंग के बाद चालू होगा पावर ग्रिड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्चया अप्रैल माह में मनोहरपुर के मनीपुर गांव में स्थापित 100 मेगावाट का पावर ग्रिड चालू हो जाएगा। 28 फरवरी को टेस्ट चार्जिंग होगा। ग्रिड का निर्माण करा रही पावर ग्रिड काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड, क्राॅम्प्टन ग्रीव्ज लिमिटेड कमानी इंटरनेशनल लिमिटेड की ओर से अंतिम रूप देने का काम चल रहा है।

ज्ञात हो कि मनोहरपुर में स्थापित यह पावर ग्रिड 100 मेगावाट की क्षमता का होगा। 28फरवरी को टेस्ट चार्जिंग : 28फरवरी को इस पावर ग्रिड का टेस्ट चार्जिंग किया जाएगा। उसके बाद मार्च या अप्रैल महीने में इसे राज्य को समर्पित कर दिया जाएगा। पावर ग्रिड का निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से किया जा रहा है।

मनोहरपुर का पावर ग्रिड।

नौ फीडर होंगे, सेल को

मिलेगी बिजली

कुल9 फीडरों पर बिजली जाएगी। अभी मनोहरपुर आनंदपुर प्रखंड के लिए कुल 4 फीडर हैं। बिजली विभाग के अनुसार ग्रिड चालू होने के बाद एक और फीडर निकाला जाएगा। वहीं सेल यदि यहां से बिजली लेगी तो उसे 2 फीडर के मार्फत बिजली दी जाएगी। इस तरह ग्रिड के पास एक फीडर सुरक्षित रहेगा। मनोहरपुर के इस ग्रिड को संचालन के लिए दो शिफ्टों में कुल 8 लोग रहेंगे। मनोहरपुर के इस ग्रिड के चालू होने के बाद मनोहरपुर आनंदपुर प्रखंड वासियों को निर्बाध रूप से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।

2013 को हुआ था भूमिपूजन

ग्रिडनिर्माण को लेकर 26 नवंबर 2013 को भूमिपूजन किया गया था। उसके बाद 31 जनवरी 2014 को निर्माण का काम शुरू किया गया था। बताते चलें कि जिस जगह पर ग्रिड बना है। वहां एक खेल मैदान हुआ करता था। करीब 5 एकड़ जमीन में ग्रिड अन्य चीजों का निर्माण किया गया है।

कार्य युद्धस्तर पर जारी

^मनोहरपुरस्थित 100 मेगावाट का ग्रिड अगले दो से तीन माह में चालू हो जाएगा। इसके लिए पावर ग्रिड काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड अन्य सहयोगी इकाइयों की ओर से युद्धस्तर पर काम को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही 28 फरवरी को ग्रिड का टेस्ट चार्जिंग किया जाएगा। ग्रिड चालू होने से मनोहरपुर आनंदपुर प्रखंड में बिजली की समस्या हल हो जाएगी।^ एमकुमार, पावर ग्रिड काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया लि.

चाईबासा सिमडेगा से

आएगी बिजली

मनोहरपुरपावर ग्रिड में सिमडेगा चाईबासा से बिजली आएगी। इन दोनों जगहों की मनोहरपुर से दूरी 95-95 किलोमीटर है। इसके साथ ही इसके लिए दोनों जगहों से हाई टेंशन तार लगाने का काम भी अपने अंतिम चरण में है।

खबरें और भी हैं...