आरोपी गया जेल
नोवामुंडी| नोवामुंडीपुलिस ने रविवार को बड़ाजामदा निवासी गणेश गुप्ता को गिरफ्तार कर मंडल कारा चाईबासा भेज दिया है। गणेश गुप्ता कांड संख्या 37/14 का आरोपी है। 20 जून को बड़ाजामदा में गाड़ी के नीचे आने से रेलवे कर्मी गजानंद दूबे की दर्दनाक मौत हो गई थी। मुआवजा लेकर सड़क जाम किया गया था। इस मामले में 40 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।