पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसपोर्ट पड़ाव को जोतने पहुंचे ग्रामीण

ट्रांसपोर्ट पड़ाव को जोतने पहुंचे ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसीसीकम्पनी द्वारा अपनी जमीन पर जबरन गाड़ी खड़ी करने के विरोध में जॉन मिरन मुंडा ने रविवार को ग्रामीणों के साथ जमीन पर हल चलाने का प्रयास किया। इसके बाद झींकपानी थाना प्रभारी ने कम्पनी प्रबंधन द्वारा अंचलाधिकारी से 15 दिनों का समय मांगे जाने की चिट्टी दिखाकर आवश्वासन दिया की समय सीमा के बाद कंपनी गाड़ियों को हटा लेगी इसके बाद हल जोतने का कार्यक्रम स्थगित किया गया। जॉन ने कहा कि आज हमारे परिवार में कोई स्थायी नौकरी नहीं कर रहा, जबकि उनसे 10 एकड़ से भी ज्यादा जमीन ली जा चुकी है। कम्पनी प्रबंधन समय पर पर्किंग भाड़ा दे अन्यथा वह अपनी जमीन पर गाड़ी खड़ी करने नहीं देंगे।

ट्रासपोर्ट पड़ाव की जमीन को जोतने जाते ग्रामीण।