पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रजमाेहन कुंटिया भाजपा में लौटे

ब्रजमाेहन कुंटिया भाजपा में लौटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| टोंटोके बामेबासा पंचायत के हाड़िरा ग्राम में भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक पुंडुवा सिंह कुंटिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला समिति के जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर बानरा, बिमला गागराई, महामंत्री बिपिन चन्द्र लागुरी, अजजा माेर्चा के जिला उपाध्यक्ष आसमान सुंडी, अर्जुन बानरा, क्रीड़ा प्रकोष्ट के जिला संयोजक जेबाराम पूर्ति ने संगठन को मजबूत करते हुए आने वाली विस चुनाव में 45 मिशन को सफल करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर पुराने कार्यकर्ता ब्रजमोहन सिंह कुंटिया भाजपा में लौट आए है। जहां जिला अधिकारियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर सुरेन कुंकल, लंका बारी, ब्रज मोहन कुंटिया, पंकज कुंटिया, मुचिया कुंटिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।