सुंडी हागा विकास संगठन की हुई बैठक
चाईबासा| आदिवासीसुंडी हागा विकास संगठन की बैठक सनातन सुंडी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 13 को किए जाने की खबर के अनुसार शनिवार को आयोजन नहीं किए जाने पर क्षमा मांगी गई। बैठक में संविधान उपविधि पर सामूहिक चर्चा , संशोधन बहुमत से इसकी स्वीकृति प्रदान की गई। इसका निबंधन कराने राष्ट्रीयकृत बैंक के नाम से एकाउंट खोलने का निर्णय लिया गया। बैठक में बबीता सुंडी, सिलवंती सुंडी, गीता सिद्धेश्वर सुंडी, बुधन सिंह सुंडी, संग्राम सुंडी, चंबरा सुंडी, मंजीत सिंह सुंडी, सालुका सुंडी, अजय सुंडी, मनोज सुंडी आदि मौजूद थे।