पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सैनिकों की पेंशन का मामला अटका

पूर्व सैनिकों की पेंशन का मामला अटका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| पूर्वसैनिकों आश्रितों की मासिक बैठक रविवार को कोषागार परिसर में नन्द लाल कन्डाईत की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पूर्व सैनिकों वीर नारियों की विधवाओं की पेंशन संबंधित समस्याओं को लेकर सरकार बैंक कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। कहा गया कि सन् 1983 से सरकार हर बार बहाना बनाती रही है। इस संबंध में कुछ नहीं हुआ ताे 17 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के सामने धारना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल की जाएगी। इस अवसर पर राज्य के सभी पेंशनरों से अपील की गई कि अधिक-अधिक संख्या में शामिल होकर धरना का सफल बनाएं। बैठक में गुना देवगम, विजय सिंह बुडीउली, भीम सिंह देवगम, सेलाय सुंडी, सिंगराय बानरा, चिंता सवैयां, विक्रम सुंडी, तुलसीनाथ देवगम, मोहन सिंह सुंडी, मालिन सिंह कुन्टिया, विवेकानंद सुंडी, अशोक कुमार तियु आदि उपस्थित थे।