सम्मेलन के लिए कांग्रेस ने की बैठक
चाईबासा| 21सितंबर को सदर चाईबासा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मलेन को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए माटागुटू झींकपानी में जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें सम्मेलन के लिए मैदान का निरीक्षण भी किया। बैठक में व्यवस्थापक समिति, स्टेज बनाने समिति, जैसे अन्य समिति का गठन किया गया। बैठक में सन्नी सिंकू, अशोक सुंडी, चांदमानी बलमुचू, सुरा लागुरी, बिरसा सिंह कुन्टिया, अनिल विरूली, लादू देवगम, विश्वनाथ गोप, टिंकू बलमुचू और अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल थे।