िगनाई गईं साल भर की उपलब्धियां
चैंबरऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की चतुर्थ वर्षीय आम सभा रविवार को माधव सभागार में सम्पन्न हुई। आम सभा का शुभारंभ संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद चैंबर के अंतर्गत कार्यरत सभी 28 समितियों के अध्यक्षों ने साल भर में किए गए कार्यों की समीक्षा रिर्पोट प्रस्तुत की। इस वार्षिक आम सभा में चैंबर के 208 सदस्य उपस्थित थे। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ललित शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि उचित स्थान पर भूखंड की अनुपलब्धता के कारण चैंबर भवन के निर्माण में बाधा रही है। जिसके समाधान के लिए सारे सदस्य प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चैंबर के सदस्यों से निवेदन करते हुए कहा कि कोष के संवर्धन हेतु अपने सुझाव उन तक पहुंचाने का प्रयास करें, ताकि चैंबर की गतिविधियां भविष्य में प्रभावित हों। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा घोषित औद्योगिक नीति 2012 में यह प्रावधान है कि प्रत्येक जिले में 200 से 500 एकड़ का एक औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा। हालांकि सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने पर सरकार की तरफ से कोई भी सार्थक पहल नहीं की गई। सचिव नितिन प्रकाश ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़कर सुनाते हुए साल भर की उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने चेयरमैन की तारीफ करते हुए कहा कि सभी समितियों के चेयरमैन द्वारा सराहनीय कार्य किए गए। साथ ही अन्य सभी समितियों के चेयरमैन ने बारी-बारी से अपना-अपना प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया।
ये पदाधिकारी सदस्य थे उपस्थित
चैंबर के संस्थापक अनूप सुल्तानिया, उपाध्यक्ष प्रकाश पसारी, राधेश्याम अग्रवाल, विकास कुमार दोदराजका, जय प्रकाश मूंधड़ा , दीपक शर्मा, सचिव नितिन प्रकाश, आनन्द वर्धन, सरदार जसपाल सिंह, मेश मोदी, वकील खान, पवन कुमार खिरवाल, अनुराग प्रसाद, सरदार गुरूमुख सिंह खोखर, सुनील कुमार दोदराजका, विमान कुमार, शकीलुर रहमान, मधुसूदन अग्रवाल, अनिल खिरवाल, विनोद कुमार दाहिमा, विकास कुमार गोयल, निर्मला मुक्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, सिद्ध गोपाल, अजय कुमार अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल एवं प्रदीप कुमार सिंह आदि।
28 समितियों का हुआ गठन
रेलसमिति चेंबर भवन लीज समित, बैंक समिति, विधिक जागरूकता समिति, वाणिज्य कर समिति, कम्प्यूटर एंड वेबसाइट समिति , उद्योग समिति, दूरसंचार समिति, स्वास्थ्य समिति, जनसंपर्क समिति, नगर विकास समिति, नापतौल श्रम सम