केसीसी लोन को लेकर कांग्रेस क्षुब्ध
चाईबासा| टेकराहातुपंचायत के छोटा खुंटा, बड़ा खुंटा और नीमडीह ग्राम के किसान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से केसीसी लोन मिलने से प्रसन्न हैं। किसानों का कहना है कि बैंक प्रबंधन ने पहले लोन देने से इनकार कर दिया था। इस संबंध में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक सुंडी द्वारा उपायुक्त को पत्र लिखकर हस्तक्षेप का अनुरोध किए जाने के बाद बैंक ने किसानों को ऋण देना शुरू किया है। इसके लिए लोगों ने अशोक सुंडी का आभार जताया है।