पोटो वारियर्स ने खिताब पर जमाया कब्जा
चाईबासा| देवकाभाईवेलजी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में रविवार को पोटो वारियर्स ने सरना क्लब को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के सुपर डिवीजन लीग में कोंकार्ड स्पोटर्स चैंपियन रहा आदिवासी ब्वॉयज क्लब चाईबासा रनर अप रहा। वहीं डिवीजन मैच का चैम्पियन पोटो वरियर्स सरना क्लब रनरअप रहा। बी डिवीजन लीग मैच में नाईन स्टार पताहातु चैम्पियन दिकू टीम बासाटोंटो रनरअप रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त अजीत शंकर ने विजेता उपविजेता टीमों के बीच पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर सिंहभूम स्पोटर्स एसोसिएशन के फूलचंद्र कुजूर, अर्जुन बानरा, अनिल लकड़ा, लालू कुजूर, एहसानुल हक, राजू चरण, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।