रत्न समारोह को लेकर हुई बैठक
जैंतगढ़| झारखंडवैश्य संघर्ष मोर्चा की जिला कमेटी की एक बैठक जैंतगढ़ में शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव ने की। बैठक में 21 सितम्बर को चाईबासा में आयोजित तृतीय स्थापना दिवस सह र| समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुनील साव ने कहा कि 21 सितम्बर को चाईबासा में वैश्य संघर्ष मोर्चा का तृतीय स्थापना दिवस सह र| समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह किसी महायज्ञ से कम नहीं है। मगर यह तभी सफल होगा जब आपका साथ मिलेगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस समारोह में सपरिवार उपस्थित होने का अह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला महा सचिव दिलीप राम, प्रदीप गुप्ता, शंभु गुप्ता, दुग्धेश्वर साव, सुमन गुप्ता, छेदी लाल गुप्ता, बजरंग गुप्ता, प्रगति गुप्ता सहित काफी संख्या में समाज लोग मौजूद थे।