पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली से मुक्त कराई गईं चार नाबालिग बेटियां

दिल्ली से मुक्त कराई गईं चार नाबालिग बेटियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीके दलालों के चंगुल से प.सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती गुदड़ी प्रखंड की चार बेटियां मुक्त हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुदड़ी प्रखंड के बिरकेल की मारला सुरीन (काल्पनिक नाम), बुरूंगकेल की सोमारी लोमगा (काल्पनिक नाम), जाते गांव की फुलो कोड़ा (काल्पनिक नाम) एवं नंदनी कुमारी (काल्पनिक नाम) को मुक्त कराया गया है। इन सभी लड़कियों को पिछले कई महीनों पहले किसी दलाल द्वारा काम दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जाया गया था। दिल्ली में बच्चों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था भारतीय किसान संघ द्वारा इन्हें पिछले दिनों मुक्त कराया गया है। मुक्त कराई गई चारो नाबालिग लड़कियों को फिलहाल दिल्ली से रांची लाया गया है। रांची में ये लड़कियां संस्था के पास हैं। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नीतू साहू द्वारा सोनुवा के बीडीओ संजय कुमार सिन्हा को मुक्त कराई गई लड़कियों के बारे में जानकारी दी गई है। बीडीओ द्वारा गुदड़ी क्षेत्र के मानकी मुंडा एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उनके परिजनों को परिजनों को सोनुवा कार्यालय बुलाया है। परिजनों द्वारा चाईबासा जाकर अपने बच्चों के साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद मुक्त कराई गई लड़कियों को उनके सौंपा जाएगा।

क्याकहते हैं पदाधिकारी

^चारोनाबालिग लड़कियों को काम कराने के लिए किसी दलाल किस्म के लोगों द्वारा दिल्ली ले जाया गया था। दिल्ली में बच्चों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था द्वारा इन्हें मुक्त कराया गया है। चारो लड़कियां फिलहाल रांची में भारतीय किसान संघ संस्था के पास हैं। परिजनों को बीडीओ के माध्यम से सूचना भेजी गई है। परिजनों द्वारा चाईबासा कार्यालय में लड़कियों के साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद उन्हें सौंपा जाएगा।\\\'\\\' नीतूसाहू, बालसंरक्षण पदाधिकारी