सड़क दुर्घटना में क्लर्क का निधन
राजनगर| हाता-चाईबासामुख्य मार्ग पर रोला के समीप सड़क दुर्घटना में सीएफ आफिस के क्लर्क खोखन चंद्र सामद का निधन हो गया। 13 सितंबर की देर रात सीएफ आफिस जमशेदपुर के क्लर्क खोखन चंद्र सामद अपने साथी के साथ अलग अलग बाइक से चाईबासा की ओर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रोला के समीप सड़क दुर्घटना हो गई। घटना स्थल पर ही खोखन की मौत हो गई।