पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमशेदपुर में बंग साहित्य सम्मेलन में भाग लेंगे राष्ट्रपति

जमशेदपुर में बंग साहित्य सम्मेलन में भाग लेंगे राष्ट्रपति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रांची/ जमशेदपुर

राष्ट्रपतिप्रणब मुखर्जी 28 दिसंबर को झारखंड दौरे पर रहे हैं। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर 26 सितंबर को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें विभिन्न विभागों के सचिव, डीजीपी, चाईबासा के प्रमंडलीय आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम के डीसी एसपी, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक को बुलाया गया है। राष्ट्रपति के मिलिट्री सचिव ने झारखंड के मुख्य सचिव और राज्यपाल के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में कार्यक्रम की पुष्टि की है।

राष्ट्रपति रांची पहुंचने के बाद जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वे धालभूम क्लब में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन, जमशेदपुर के 87वें सालाना सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव जयंत घोष ने बताया कि प्रणब मुखर्जी 1980 में वाणिज्य मंत्री के रूप में जमशेदपुर आए थे और राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया था। उल्लेखनीय है कि प्रणब मुखर्जी निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं।