कोर्ट परिसर से बाइक की हुई चोरी
चाईबासाकोर्ट स्थित इमली पेड़ के पास से 20 सितंबर को अज्ञात चोरों ने एक और बाइक चोरी कर ली है। इस संबंध में खरसावां जोरडीहा बड़ाबम्बो निवासी अशोक महतो ने सदर थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा गया कि 20 सितंबर को 4 बजे के करीब अशोक कोर्ट के बाहर इमली पेड़ के नीचे होरो होंडा स्पेलेंडर प्लस संख्या जेएच05 जेड-4479 खड़ा कर कोर्ट के काम से अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौट कर देखा तो अपनी बाईक को गायब पाया।