55 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
चाईबासा। झींकपानी प्रखंड अध्यक्ष तरूण सवैंया के नेतृत्व में रघुनाथपुर गांव में गुरुवार को भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को पार्टी के सिद्धांतों की जानकारी दी गई। अभियान में गांव के 55 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अभियान में कुंवर केशरी, बागुन केशरी, संत मंगल सवैंया, सलोनी केशरी, माखन केशरी, उमाकांत केशरी, अरूण केशरी, चंद्रशेखर केशरी, अभिनव केशरी, पृथ्वी, महेश, दुलारे, रंगलाल आदि मौजूद थे।