पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसीसी कैंटीन की हुई जांच, गिनाई त्रुटियां

एसीसी कैंटीन की हुई जांच, गिनाई त्रुटियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडजेनरल कामगार यूनियन की शिकायत पर कारखाना निरीक्षक शिवानंद लागुरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसीसी सीमेंट कंपनी के कैंटिन की जांच की। जांच में उन्होंने कैंटीन में कई गड़बड़ियां पाई। कंपनी प्रबंधन को झारखंड कारखाना नियमावली के तहत पाई गई त्रुटियों को बताया। साथ ही कंपनी में कार्यरत मजदूरों को चिकित्सा सुविधा, कैंटिन, गुड़, तेल आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि दो दिनों तक किए गए निरीक्षण के दौरान कारखाना परिसर के अंदर कैंटीन पाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि डाइनिंग हॉल में 120 कामगारों के बैठने की व्यवस्था है। इनमें 12 महिला कामगारों के बैठने के लिए बगल के कमरे में व्यवस्था है। कैंटीन मैनेजर से उन्हें जानकारी मिली कि उस दिन कुल 155 टोकन बिके थे, जबकि इससे पूर्व हुए निरीक्षण में 160 टोकन बेचे गए थे। कैंटीन में कई त्रुटियां भी पाई गई।

बेहतर मिली स्वास्थ्य व्यवस्था

कारखानानिरीक्षक ने कहा है कि छह माह में स्वास्थ्य सुविधा की चार बार जांच की। जांच क्रम में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर स्थिति में मिली है। कारखाना परिसर से करीब 150 फीट की दूरी पर हेल्थ सेंटर पाया गया। हेल्थ सेंटर में तीन डॉक्टर कार्यरत थे। इसके अलावा 5 नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक लैब असिस्टेंट, एक ड्रेसर, एक एक्सरे टेक्निशियन, एक दाई, एक स्वीपर आदि भी मौजूद थे। प्रबंधन को सभी कोटि के कामगारों के स्वास्थ्य जांच संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।