पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागरिक सेवा का दिया गया प्रशिक्षण

नागरिक सेवा का दिया गया प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ई-नागरिकसेवा के लिए माधव सभागार में गुरुवार को सभी पंचायतों के प्रज्ञा केंद्र संचालकों को नागरिक सेवा को और बेहतर तरीके से लोगों को उपलब्ध कराने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। रांची से आए प्रशिक्षक ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस कार्यक्रम का उदघाटन उपविकास आयुक्त चंद्रशेखर प्रसाद ने किया। वर्तमान में नागरिक सेवा के लिए जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र के अलावा बैंकिग से जुड़ी सुविधाएं ही उपल ब्ध है। आने वाले दिनों में अन्य सेवाओं को भी इससे जोड़ा जाएगा। मौके पर जिला परियोजना पदाधिकारी जेजेबी तिर्की ,एनआईसी के पदाधिकारी शाकिब मौजूद थे।