कांग्रेस का कोल्हान स्तरीय सम्मेलन आज
चाईबासा। जिला कांग्रेस कमेटी का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय परिचर्चा 13 फरवरी को पिल्लई हॉल में होगा। इस परिचर्चा में छह विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस परिचर्चा में जिला कमेटी के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों संगठन के जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, नगर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, ओबीसी विभागाध्यक्ष सहित सभी वरीय कांग्रेस जनों से शामिल होने की अपील की है।