पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्तव्य का पालन करें, अधिकार मिलेगा : कुलपति

कर्तव्य का पालन करें, अधिकार मिलेगा : कुलपति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा। शिक्षा में मानवाधिकार एवं कर्त्तव्य विषय पर गुरुवार को महिला कॉलेज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उदघाटन केयू के कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने किया। छात्रों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हम अपने कर्त्तव्यों का पालन सही तरीके से करे तो हमारे अधिकार खुद मिल जाएंगे। उन्होंने विवि एंव कॉलेज के प्रति अपने कर्त्तव्य को हर संभव पूरी करने की इमानदारी से कोशिश करने की बात कही। कुलपति का स्वागत कॉलेज की छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य के साथ किया। बीएड की छात्राआें ने गीत के माध्यम से स्वागत किया। मंच का संचालन प्रीति देवगम ने किया। प्राचार्या ने छात्राओं को कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही कुलपति को कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया। अन्य वक्ताओं ने बालश्रम, बाल भिखारी, जमीन अधिकार, वन नियम एवं डायन हत्या विषय पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में मानवाधिकारी एवं कर्त्तव्य से संबंधित शपथ लिया गया।