वार्ड संख्या 16 में नाली बनाने की मांग
चाईबासा। वार्ड संख्या 16 की पार्षद बेला जेराई ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार से मोहल्ले में नाली बनवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि वार्ड के बजरंग चिरानियां के घर होते हुए मेन रोड तक नाली के अभाव में सड़क पर दूषित पानी बहता है। इससे जल जमाव की स्थिति बन जाती है। इसको लेकर मोहल्ले में टकराव की स्थिति बनी हुई है। कई बार मामला थाना तक भी पहुंच चुका है।