डीएवी में मनाई गई दयानंद जयंती
चाईबासा। सूरजमलजैन डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। मौके पर विशेष प्रार्थना सभा में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी जी ने तत्कालीन समाज में व्याप्त रूढ़ियों का जमकर विरोध किया। इस दौरान शिक्षक मो महबूब, जेके पंडा छात्र अपूर्व शंकर ने अपने- अपने विचार रखे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पाठ किया गया। 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामना दी गई।