सड़क निर्माण की जांच की उठी मांग
सड़क निर्माण की जांच की उठी मांग
चाईबासा।अंतरराष्ट्रीयमानवाधिकार संगठन के जिला सचिव साधुचरण सिंह कुंटिया ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क में अनियमितता बरतने की शिकायत की है। उन्होंने इस संबंध में आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। उन्होनें कहा कि ठेकेदार साई इंटरप्राईजेज द्वारा सदर प्रखंड अंतर्गत टेकासाई गांव से सिंद्री में 7.300 किमी सड़क का निर्माण घटिया तरीके से किया जा रहा।