पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू

दो दिवसीय एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| युवाखेल कला संस्कृति विभाग के तत्वावधान में एडवेंचर स्पोर्ट्स चैप्टर ऑफ झारखंड के द्वारा एयरपोर्ट ग्राउंड में एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत पारा ग्लाइडिंग के प्रदर्शन के दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी जेजेबी तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत वर्मा , डीअारडीए के निदेशक अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि एडवेंचर स्पोर्टस में भाग लेने वाले युवाओं का साहस बढ़ता है। यह कार्यक्रम 13 14 फरवरी को पुराना चाईबासा स्थित एयरपोर्ट ग्राउंड में होगा। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी, आरडीडीई अन्य लोगों ने पारा ग्लाइडिंग का आनंद उठाया और अपने अनुभव के बारे में बताया। इसमें वाटरराफिटंग, रॉकक्लाइंबिंग एयरोशोलिंग तीन तरह की एक्टिविटि से जिला के 350 युवाओं को जोड़ा जाएगा।