पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेयां होरा मजदूर समिति का गठन

सेयां होरा मजदूर समिति का गठन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा। बिरसाके तत्वावधान में गुरुवार को नरसंडा पंचायत के शंकोसाई में असंगठित मजदूरों की बैठक चोकरो सुंडी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मजदूरों को श्रम एवं नियोजन विभाग से मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की गई। क्षेत्र के कामगारों के बच्चों के लिए छात्रवृति और असाध्य रोग होने की पर पूर्ण चिकित्सा सुविधा का भी प्रावधान है। जिला स्तर योजना का क्रियान्वयन डीडीसी के माध्यम से होगा। मजदूरों पर हो रहे अन्याय और शोषण का मुकाबला करने को कहा। इसके साथ मजदूर समिति का गठन किया गया। जिसका नाम सेयां होरा मजदूर समिति रखा गया। समिति में अध्यक्ष चोकरो सुंडी, उपाध्यक्ष सुमी सुंडी, सचिव सेलाय सुुंडी, कोषाध्यक्ष सुभद्रा सुंडी एवं विजय सुंडी, पाईकेराय सुंडी, राजा देवगम, सिंगराय सुंडी, सुकरमुनी सुंडी, चंपाय सुंडी, पूजा सुंडी और गुमदी सुंडी को सदस्य में शामिल किया गया है।