शिक्षा- स्कूली बच्चों को मिलेगा गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई का लाभ
चाईबासा| जिलेमें नवनियुक्त 600 शिक्षकों को 10 फरवरी को पदस्थापन का पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी से शिक्षक अपने स्कूलों में योगदान देंगे। साथ ही बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी देने लगेंगे। इनके स्कूलों में पहुंचने पर जिले के सरकारी स्कूलों के हजारों बच्चों को बेहतर पढ़ाई का लाभ मिल सकेगा। पदस्थापन का यह पत्र उपायुक्त की मौजूदगी में सौंपा जाएगा। उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दिकपी रूंगटा प्लस टू हाईस्कूल में इन शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने टिप्स बताएंगे।