पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केयू के तीसरे युवा महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

केयू के तीसरे युवा महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर। जमशेदपुर /चाईबासा

जमशेदपुरवर्कर्स कॉलेज की मेजबानी में कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) का तीन दिवसीय तृतीय युवा महोत्सव मंगलवार को साकची के राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में शुरू हो गया। महोत्सव का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि केयू के वीसी डॉ. आरपीपी सिंह ने किया। सम्मानित अतिथि के तौर पर बहरागोड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी जुगसलाई के विधायक रामचंद्र सहिस उपस्थित थे। इस अवसर पर वीसी ने राज्य में युवा नीति बनाने की जरूरत बताई। रामचंद्र सहिस ने परिवर्तन के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। इससे पहले वीसी डॉ. सिंह ने गुब्बारा उड़ाकर महोत्सव का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत मेजबान कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. डीपी शुक्ल ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य गीत-प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष महोत्सव के आयोजन सचिव डॉ. प्रसून दत्त सिंह ने किया।

इसके बाद राजेंद्र विद्यालय प्रेक्षागृह मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में कई सांस्कृतिक स्पर्धा आयोजित की गई। पहले दिन चार कैटेगरी में प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसएस रजी, एबीएम कॉलेज के डॉ. एसबी तिवारी, एलबीएसएम कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल प्रो. ओपी खंडेलवाल, वीमेंस कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ. सुजाता सिन्हा, ग्रेजुएट कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. उषा शुक्ला, करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद जकरिया, जेकेएस कॉलेज के डॉ. एपी सिंह, जैन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अंगद तिवारी, सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ल, डॉ. राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

अनुशासन सफलता की पहली सीढ़ी : डॉ. पद्मजा सेन

केयूकी डीएसडब्ल्यू डॉ पद्मजा सेन ने कहा कि सफलता की पहली सीढ़ी है अनुशासन बेहतर कार्ययोजना। इसलिए विद्यार्थी पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें, फिर उसकी प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों की ललित भावना कलात्मक अभिरुचि को व्यक्त करता है।

युवा महोत्सव का उदघाटन करते केयू के वीसी अन्य अतिथि।

राजेन्द्र विद्यालय प्रेक्षागृह में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।

खबरें और भी हैं...