चांसलर ट्रॉफी : क्रिकेट टीम चयन के लिए ट्रायल आज
चाईबासा|चांसलर ट्रॉफीके लिए केयू क्रिकेट टीम का चयन बुधवार को चाईबासा महिला कॉलेज में किया जाएगा। मंगलवार को इसकी तैयारी के लिए ग्राउंड पिच को दुरूस्त किया गया। प्राचार्या डॉ. शैलबाला दास, खेल विभाग के इंचार्ज डॉ. लोकनाथ अन्य कर्मचारियों पदाधिकारियों की देखरेख में कार्य कराया गया। कॉलेज ग्राउंड में 10 बजे से विभिन्न कॉलेजों के भेजे गए गर्ल्स एवं ब्वॉयज की टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से महिला पुरुष क्रिकेट टीम का गठन किया जाएगा। इसके लिए विवि स्तर पर तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. केएन प्रधान, महिला कॉलेज की इंचार्ज डॉ. लोकनाथ जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की फिजिकल ट्रेनिंग टीचर आर तेजा को शामिल किया गया है। चयन के बाद इसकी सूचना विवि को दी जाएगी। यही क्रिकेट टीम चांसलर ट्रॉफी में खेलेगी।