नामांकित छात्राओं का सीधा होगा ट्रांसफर : स्पार्कलिन
चाईबासा| खरसावांमहिला मॉडल कॉलेज में वैसी छात्राएं जो किसी अन्य कॉलेज में कॉमर्स आर्ट्स के सत्र 2015-18 के लिए किसी अन्य कॉलेज में नामांकन लिया हो। वैसी छात्रों को संबंधित कॉलेज से अपना टीसी प्राप्त कर सीधे मॉडल महिला कॉलेज में जमा कराना होगा। इधर सत्र 2016 -19 के लिए नामांकन की तैयारी के लिए छात्रों से आवेदन भी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि कॉलेज में साइंस की पढ़ाई भी निकट भविष्य में होगी लेकिन इसके लिए लेबोरेटरी की व्यवस्था अन्य संसाधनों को पूरा किया जाएगा। इधर कॉलेज में 19 विषयों के लिए पद का सृजन करने की प्रक्रिया भी विवि के द्वारा पूरी करते हुए राजभवन को भेज दी गई है। सहमति के बाद शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया को भी पूरी की जाएगी। प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. स्पार्कलिन डे ने बताया कि कॉलेज में जरूरी फर्नीचर की व्यवस्था हो रही है।