बैंक कर्मियो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज से
चाईबासा| प्रमंडलके तीनों जिला सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम के चयनित 50 बैंक कर्मियों को तीन दिवसीय (10-12 फरवरी) प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बुलवर्ड होटल में होगा। बुधवार की सुबह 10 बजे प्रशिक्षण का उद्घाटन किया जाएगा। यह जानकारी बैंक प्रबंधक मेरी पिया मिंज ने दी।