पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिजल्ट के लिए छात्र बैठा अनशन पर

रिजल्ट के लिए छात्र बैठा अनशन पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरीलैंडइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी एंड मैनेजमेंट संस्थान, जमशेदपुर के छात्र राहुल चौधरी मंगलवार को विवि प्रशासनिक भवन के नीचे रिजल्ट देने की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गया। मंगलवार को अपराह्न 3 बजे के बाद सिविल इंजीनियरिंग के छात्र राहुल पार्किंग स्थल पर पहुंचा। इसकी सूचना विवि प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन से बातचीत करने का प्रयास किया गया। छात्र ने बताया कि संस्थान का टॉपर होने के कारण उसकी फीस माफ कर दी गई थी। अब परीक्षा पास कर लेने के बाद रिजल्ट के लिए राशि की मांग की जा रही है। कुलपति डॉ. आरपीपी सिंह ने कहा कि विवि द्वारा संबंधित छात्र का रिजल्ट संस्थान को भेज दी गई है। छात्र से संबंधित कोई भी कागजात पेंडिंग नहीं है। कॉलेज का संचालन निजी प्रबंधन के द्वारा किया जाता है। विवि परीक्षा लेने मान्यता देने के अलावा निजी प्रबंधन के मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

खबरें और भी हैं...