ईचा- खरकई डैम के विरोध करने का लिया फैसला
झामुमोकी बैठक परिसदन के सभागार में बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ने की। इसमें पार्टी संविधान के प्रावधानों के अनुसार जिला समिति के निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर उनके स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का मनोनयन करने का फैसला लिया गया। साथ ही ईचा -खरकई डैम का विरोध करने का भी निर्णय लिया गया।