पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पदस्थापन सूची देखकर नाराज हुए नए शिक्षक

पदस्थापन सूची देखकर नाराज हुए नए शिक्षक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा | एकआेर जहां शिक्षकों को पदस्थापन के लिए प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है, वहीं नवनियुक्त शिक्षकों के द्वारा पदस्थापन सूची को विसंगतिपूर्ण बताया गया है। नवनियुक्त शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर पदस्थापन की सूची में फेरबदल की मांग की। साथ ही उपायुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि पदस्थापन में प्रखंड के अलावा आसपास के प्रखंडों के बजाए सुदूर क्षेत्रों में पदस्थापन किया गया है। शिक्षकों ने पदस्थापन के डाटाबेस को भी त्रुटिपूर्ण बताया। शिक्षकों का कहना है कि पदस्थापन की सूची पर पुनर्विचार नहीं किए जाने की स्थिति में वे हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलने वाले शिक्षकों के शिष्टमंडल में जनक गोप, संजय कुमार, संदीप साव, अखिलेश नाग आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...