असंगठित मजदूरों को दी गई जानकारी
जोहारबिरसा के संयुक्त तत्वावधान में सदर प्रखंड अंतर्गत तिरिलबासा में असंगठित मजदूरों की बैठक शांति देवगम की अध्यक्षता में हुई। मौके पर मेरी होनहागा ने कहा कि क्षेत्र में मजदूरों की अनेक समस्याएं हैं। जागरूकता के अभाव में वे अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं। वर्तमान में असंगठित मजदूरों के लिए सरकार की ओर से अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। संगठित होकर योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। जुनुल बारला ने भी अपने विचार रखे। सेंया मरसल मजदूर समिति का गठन किया गया। जिसमें शांति देवगम को अध्यक्ष, लक्ष्मी कुदादा को सचिव घनश्याम गोप को कोषाध्यक्ष बनाया गया।