सड़क दुर्घटना में घायल दो छात्र देंगे विशेष परीक्षा
जाइटगाम्हरिया के दो छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। यह निर्णय कोल्हान विवि ने लिया है। मालूम हो कि बीबीए ऑनर्स के दोनों छात्र सरायकेला के केएस कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्र पर थर्ड पेपर की परीक्षा देने रहे थे। इसी क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। अब उन्हें विशेष परीक्षा देने का अवसर कोल्हान विश्वविद्यालय ने दिया है। 19 फरवरी की सुबह 11 बजे से दोनों छात्रों की विशेष परीक्षा ली जाएगी।