सर्वशिक्षा कार्यालय द्वार पर सदबुद्धि यज्ञ
चाईबासा | झारखंडशिक्षा परियोजना कर्मी संघ के आह्वान पर बुधवार को जिला सर्वशिक्षा परियोजना कार्यालय के मुख्य द्वार पर वरीय पदाधिकारियों को सदबुद्वि प्रदान करने के लिए सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के लिए विशेष पुरोहित की व्यवस्था की गई थी। पवित्रता एवं पूरे विधि विधान के साथ कर्मियों ने पदाधिकारियों को सदबुद्धि प्रदान करने कर्मियों की आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मालूम हो कि 18 जनवरी से राज्य के सभी परियोजना कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल से सर्व शिक्षा अभियान की शैक्षणिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। इस अवसर पर सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी , लेखापाल, आदेशपाल, कनीय अभियंता, जिला कार्यालय के सभी कर्मी शामिल थे।