सालखन ने झामुमो पर बोला तीखा हमला
चाईबासा| जिलापरिसदन में झादिपा सेंगेल अभियान की बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने की। इसमें उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर तीखा हमला बोला। कहा कि स्थापना काल के कुछ सालों बाद तक झामुमो ठीक था, बाद में भटक गया है। अब यह भ्रष्ट, दलाल ठेकेदारों की पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से जेएमएम ने स्थानीयता के सवाल पर सर्वाधिक धोखेबाजी की। बैठक में सालखन मुर्मू ने झामुमो पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाए। मौके पर विनोद गोप,जूनियर मुर्मू, सुगनाथ हेंब्रम, भगवान सिंकू, बीमो मुर्मू, सूबेदार बिरूवा, कालीपदो टुडू, मोटय बास्के, बिरसा मुर्मू, सोनाराम सोरेन, गुरा सिंकू, सुमित्रा मुर्मू, हेमनाथ बोयपाई आदि मौजूद थे।