बैल ने महिला के पेट में मारा सींग
चाईबासा| सदरप्रखंड के टोंटो निवासी 53 वर्षीया महिला को बैल ने पेट में सींग मार दिया। महिला को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शाम को 6.30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार महिला घर के ही अपने बैलों को घर में बांध रही थी। इस क्रम में बैल ने महिला के पेट में सींग मार दी। जिससे वह घायल हो गई