जोड़ापोखर:निकाली गई जागरुकता रैली
चाईबासा| झींकपानीके जोड़ापोखर पंचायत में बुधवार को पीपीटी सदस्यों द्वारा गोप टोला, हाटसाई चौधरी टोला में मनरेगा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को योजना बनाओ अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा गया। मौके पर मुखिया मेंजारी मुंडा, पीपीटी सदस्य जयश्री मुंडा, सुनिता मुंडा, भोज लुगुन, सरिता आदि मौजूद थे।