इलाज से पूर्व ही बैठे-बैठे सदर अस्पताल के ओपीडी में मरीज की हुई मौत
चाईबासा| सदरअस्पताल ओपीडी में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे इलाज से पूर्व ही एक मरीज की मौत कुर्सी पर बैठे-बैठे हो गई। मृतक ओपीडी पर्ची में अपना नाम 29 वर्षीय बबलू सिंह पिता रतन सिंह चाईबासा लिखाया है। लेकिन मृतक इलाहाबाद का रहने वाला बताया जाता है। वह चाईबासा में जड़ी-बूटी की दवा बेचता था। जानकारी के अनुसार मृतक की तबीयत खराब होने के बाद सुबह से ही ओपीडी के मुख्य गेट के पास सोया हुआ था। ओपीडी खुलने के बाद सुबह करीब 10 बजे अस्पताल के कुछ एएनएम द्वारा उस मरीज को बुलाकर ओपीडी रसीद कटवाया गया। ओपीडी रसीद काटने के बाद जब मरीज को ठीक नहीं लगा तो ओपीडी के वेटिंग हाॅल में लगे लोहे की कुर्सी पर बैठ गया। जहां कुछ देर बाद ही मरीज की मौत बैठे-बैठे हो गई।