क्वालिटी एजुकेशन के साथ बच्चों का होगा समग्र विकास
समाहरणालयसभागार में सर्वशिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी की अध्यक्षता में हुई। उपायुक्त ने स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद अब क्वालिटी एजुकेशन के साथ बच्चों शिक्षण के समग्र विकास को पूरा कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर किसी भी शिक्षक को विभागों में कार्य नहीं करना है। जिन्हें अलग -अलग विभागों में प्रतिनियुक्त पर रखा गया है उन्हें शिक्षकों को वापस अपने मूल विद्यालयों में भेज दिया जाए ताकि बच्चों का शिक्षण किसी भी रूप में प्रभावित ना हो।
सर्व शिक्षा परियोजना के द्वारा बनने वाले भवनों की रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वैसे निर्माण कार्य जो अधूरे है परंतु उसके लिए राशि की निकासी पूरी कर ली गई है ऐसे मामलो में एफआईआर करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि भवनों के निर्माण के दौरान उसकी उम्र जरूर अंकित कराएं कि कब उसका निमार्ण कराया गया वैसे भवन जो पूरी तरह से जर्जर हो चुके है उसके लिए कार्यपालक अभियंता से उसके जर्जर होने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वैसे भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौके पर उपायुक्त , जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक , जिला कल्याण विभाग के प्रतिनिधि, सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आदि मौजूद थे
एमडीएम बंद हुआ तो बीईईओ होंगे जिम्मेदार
स्कूलोंमें संचालित केंद्र सरकार की एमडीएम योजना को किसी भी हालत में बंद नहीं होने की हिदायत दी गई। उपायुक्त ने कहा कि एक भी दिन अगर एमडीएम बंद हुआ तो इसके लिए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे। नए मेनू के साथ स्कूली बच्चों को खाना के साथ समय पर नाश्ते की व्यवस्था भी कराने के लिए कहा।
पंद्रहदिनों में मांगा गया प्रमाणपत्र
सभीस्कूलों में बन रहे शौचालयों की मॉनिटरिंग करते रहने उसके निर्माण में किस तरह की समस्या रही है, कितने शौचालयों का निर्माण कराया जाना है आदि की समय -समय पर समीक्षा भी करते रहने का निर्देश दिया गया। इसके लिए शौचालयों से संबंधित प्रमाण पत्र 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।
मार्चसे पूर्व राशि खाते में भेजने का निर्देश
स्कूलीबच्चों के बीच वितरण किए जाने वाले साइकिल की राशि को उसके खाते में जमा नहीं कराई गई है। इसकी राशि अब भी कल्याण विभाग के खाते में बची हुई है। उपायुक्त ने कहा कि मार्च माह से पूर्व बच्चों को दिए जाने वाली साइकिल की राशि को बच्चों के खाते में भेजने का निर्देश दिया गया।
सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक में मौजूद प्रखंडों के बीईईओ