बिजली अलर्ट- शहर के कई इलाकों में आज चार घंटे तक रहेगी लोड शेडिंग
चाईबासा| विद्युतविभाग द्वारा शुक्रवार को चाईबासा अंचल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पिकऑवर में चार घंटे तक लोड शेडिंग किया जाएगा। साथ ही कॉल के हिसाब से शहरी ग्रामीण क्षेत्र में मरम्मत का काम किया जाएगा। लोड शेडिंग शाम 6 बजे से शुरू होगी। इस दौरान शाम 6 से 7 बजे तक ग्रामीण क्षेत्र में लोड शेडिंग की जाएगी, जबकि 7 से 8 बजे तक कुजू क्षेत्र में लोड शेडिंग की जाएगी। वहीं रात 8 से 9 बजे तक बड़ीबाजार 9 से 10 बजे तक सदर बाजार की बिजली कटी रहेगी।