जिम्मेदारी निभाएं शिक्षक: डीसी
स्कूलोंमें नव नियुक्त शिक्षकों को गुरुवार को उपायुक्त अबुबकर सिद्दीख पी ने पोस्टिंग लेटर प्रदान किया। इसके साथ ही उन्हें शिक्षक पद की गरिमा जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाया। प्लस टू रूंगटा उच्च विद्यालय में आयोजित कक्षा एक से पांच कक्षा छह से आठ के नवनियुक्त 578 शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिले के 18 प्रखंडों में लगभग 100 से अधिक स्कूलों में पोस्टिंग मिली है कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने शिक्षकों से कुछ सवाल भी किए। उन्होंने जब जिले की आबादी पूछी तो सभागार में एकाएक सन्नाटा पसर गया। किसी ने आबादी 22 लाख, तो किसी ने 17 लाख बताई। इसके बाद एक शिक्षक ने सही जवाब (15 लाख) दिया।
उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक जिस चहारदीवारी के अंदर बच्चों को शिक्षा देते हैं, उसी से देश का भविष्य तय होता है जिले के सरकारी निजी विद्यालयों को मिलाकर लगभग आठ हजार शिक्षक बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। इस हिसाब से जिले की कुल आबादी के लिए 5 फीसदी ही शिक्षक हैं। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षण से जुड़े होने के कारण शिक्षकों को अधिक जानकार बनना होगा ऐसा नहीं होने पर बच्चों का भी भविष्य खराब होगा। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को भी पोस्टिंग के लिए बधाई और शुभकामना दी।
ये थे मौजूद
मौकेपर मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित नवनियुक्त शिक्षकों को पोस्टिंग लेटर प्रदान करने के कार्यक्रम में उपायुक्त अबुबकर सिद्दीख पी, प्रशिक्षु आईएएस नैन्सी सहाय, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत वर्मा, जिला शिक्षा अधीक्षक पुष्पा कुजूर, रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीकांत त्रिपाठी, सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी समेत नव नियुक्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे
पोस्टिंग के लिए विशेष सॉफ्टवेयर
नवनियुक्तशिक्षकों के स्कूलों में पोस्टिंग के लिए इस बार विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया इसकी सहायता से जिले के जिन स्कूलों में जितनी जरूरत थी उसी हिसाब से शिक्षकों की पदस्थापना की गई। उपायुक्त ने बताया कि नियुक्ति की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। पोस्टिंग में किसी के प्रति पक्षपात नहीं किया गया है इस कार्य को करने के लिए विशेष रूप से प्रतिनियुक्त प्रशिक्षु आईएएस नैनसी सहाय की सराहना की गई।
शिक्षकोंकी प्रोन्नति के लिए की गई मांग
कार्यक्रमके दौरान पूर्व से कार्यरत शिक्षकों की प्रोन्नति की मांग भी रखी गई प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपेंद्र सिंह ने उपायुक्त की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों से अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करने की अपील की वहीं उन्होंने लंबे समय से लंबित कार्यरत शिक्षकों की प्रोन्नति देने की अपील भी की
रूंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय में मौजूद नवनियुक्त शिक्षक शिक्षिकाएं
शिक्षकोंं को पोस्टिंग लेटर प्रदान करते उपायुक्त अन्य पदाधकारी।