अज्ञात ट्रक के धक्के से एक हुआ जख्मी
चाईबासा| झींकपानीथाना के पास बुधवार को रात करीब 8 बजे अज्ञात ट्रक के धक्के से टुटुगुटू निवासी 40 वर्षीय चौहान मुदुईया जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर पर चोट लगी है। बताया जाता है कि चौहान गांव के ही व्यक्ति के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। इस क्रम में झींकपानी थाना के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।